मुंबई, 13 अक्टूबर। बॉलीवुड के अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता, सत्यजीत सिंह शेरगिल, का निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। वह एक प्रसिद्ध चित्रकार थे, और उनकी दादी अमृता शेरगिल भी एक विश्व प्रसिद्ध पेंटर मानी जाती थीं।
सत्यजीत सिंह शेरगिल की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी अक्सर मुंबई और दिल्ली में आयोजित होती थी। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे, जहां वह अपनी कला और प्रदर्शनों के बारे में जानकारी साझा करते थे।
सूत्रों के अनुसार, सत्यजीत सिंह शेरगिल को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिनके कारण उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार 14 अक्टूबर को शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर, सांताक्रूज पश्चिम, मुंबई में होगा।
जिमी शेरगिल, जिनका असली नाम जसजीत सिंह गिल है, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सरदार नगर से हैं। उनकी परदादी अमृता शेरगिल को 20वीं सदी की महान चित्रकारों में से एक माना जाता है।
जिमी ने एक बार बताया था कि उनके पिता ने कई वर्षों तक उनसे बात नहीं की थी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जिमी ने अपने बाल कटवा लिए थे, जिससे उनके पारिवारिक संबंधों में खटास आ गई थी।
जिमी ने कहा था, "मैंने लगभग 18 साल की उम्र तक पगड़ी पहनी, लेकिन हॉस्टल में इसे धोना और पहनना मुश्किल हो गया। इस कारण मैंने अपने बाल कटवाने का निर्णय लिया। इसके बाद मेरे परिवार ने डेढ़ साल तक मुझसे बात नहीं की।"
हालांकि, सत्यजीत सिंह शेरगिल ने बाद में अपने बेटे की फिल्मों की सराहना की और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।
You may also like
75 हजार दीपकों से जगमग होगा श्यामनाथ तीर्थ कुंड-नेहा अवस्थी
मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से की मुलाकात
उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन
'विकसित भारत' का निर्माण प्रतिभाशाली स्कूली छात्रों के कंधों पर होगा : धर्मेंद्र प्रधान